Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उपचुनाव के बीच सपा—भाजपा में पोस्टर वार जारी

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभाओं के उपचुनाव में चल रहे धुंआधार प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वार जारी

10 Nov 2024

उपचुनाव के बीच सपा—भाजपा में पोस्टर वार जारी

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभाओं के उपचुनाव में चल रहे धुंआधार प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वार जारी है। दोनों पार्टियों के नेता जनसभाओं के माध्यम से जहां एक दूसरे पर हमलावर हैं, वहीं सोशलमीडिया पर पोस्टर जारी कर एक दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान कटेंगे तो बंटेंगे को लेकर सपा ने इसकी काट में नए-नए नारे गढ़ रही है तो भाजपा नए नारों के साथ पोस्टर जारी कर योगी के बयानों का समर्थन कर रही है। इसके बाद आए दिन सपा भाजपा के बीच पोस्टरवार जारी है। भाजपा इस बीच लगातार जारी पोस्टर वार के माध्यम से समाजवादी पार्टी के परिवारवाद पर हमलावर है। भाजपा ने रविवार को भी 'जीतेंगे तो लूटेंगे' के पोस्टर पर सपा के बड़े नेताओं अखिलेश यादव, शिवपाल यादव के साथ उनके ही परिवार के धर्मेन्द्र यादव व तेज प्रताप का फोटो लगाया है।

इस पोस्टर पर लिखा है कि परिवार डेवलपमेंट अथारिटी प्रजेंट्स। भाजपा उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा 'सैफई के ठग बांटने की कर रहे तैयारी' लाल टोपी काले कारनामे। इसके अलावा भाजपा ने रविवार को ही एक और पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया। भाजपा ने योगी के बयान की कटिंग लगाकर पोस्टर पर लिखा'जहां दिखे ​सपाई वहां बिटिया घबराई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उपचुनाव के बीच सपा—भाजपा में पोस्टर वार जारी
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभाओं के उपचुनाव में चल रहे धुंआधार प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वार जारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News